हालांकि पोलार्ड से ऐसा गलती से हुआ। इस बीच राहत भरी खबर यह रही कि कोई चोटिल नहीं हुआ।
टाइमआउट के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने कायरन पोलार्ड को गेंद थमाई। मुंबई इंडियंस के इस मीडियम पेसर ने पहली बॉल पर चौका खाने के बाद अगली तीन बॉल पर तीन सिंगल ही खर्च किए।
जब वह लेफ्ट हैंड बैट्समैन नितीश राणा को पांचवीं बॉल फेंकने जा रहे थे तो गेंद उनके हाथ से फिसलकर फॉलो थ्रू के दौरान ही अंपायर को जा लगी।
कुछ देर के लिए माहौल हल्का हो गया। अंपायर, पोलार्ड और कप्तान रोहित शर्मा भी हंसने लगे थे।