SurSangram Audition 2024 : सुर संग्राम ऑडिशन 2024 रजिस्ट्रेशन कैसे करे – पूरी जानकारी आसान भाषा में

SurSangram Audition :अगर आप नाचने या फिर गाने में अच्छे हो तो हमारे देश में कई ऐसे टेलेंट शो या फिर कहा जाए तो Reality Show हैं जहाँ जाकर आप अपना टेलेंट राष्ट्रिय स्तर और लोगो के सामने प्रदर्शित कर सकते हो और ऐसा ही एक शो ‘महुआ चैनल सुर संग्राम शो’ हैं जो देश में चलने वाले गायन संबंधित सबसे बड़े रिएलिटी शोज में से एक हैं।

जल्द ही ‘सुर संग्राम सीजन 4’ के ऑडिशन आने वाले हैं तो ऐसे में अगर आपको इस सीजन में जाना चाहते हैं तो यह लेख पूरा पढ़े क्युकी इस लेख में हम आपको ‘सुर संग्राम ऑडिशन 2024’ (Sur Sangram Audition 2024) की पूरी जानकारी आसान भाषा में देने वाले हैं। इस लेख में हम आपको यह भी बताएँगे की आप कैसे इस बेहतरीन ‘भोजपुरी सिंगिंग ऑडिशन 2024’ में भाग लेने के लिए Sur Sangram Audition Registration कर सकते हो।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

Sur Sangram क्या हैं – पूरी जानकारी

हर व्यक्ति में कोई न कोई कला जरूर होता हैं लेकिन कुछ ऐसे कौशल और कलाए भी होती हैं जो अगर व्यक्ति के पास हो तो वह लोगो को मन काफी तेजी से मोह लेता हैं और ऐसी ही कलाओ में गिना जाता हैं नृत्य और गायन की कला को। गायन कला अगर व्यक्ति के पास हो तो वह तेजी से किसी भी व्यक्ति को अपने मधुर गीतों से प्रभावित कर सकता हैं। गायन कला वाले लोग लोगो को तेजी से मोह लेते हैं जिसके चलते वह किस भी क्षेत्र में तेजी से करियर बनाने में आसानी से सफल होते हैं लेकिन अगर कोई व्यक्ति गायन के क्षेत्र में ही अपना करियर बनाना चाहे तो उसके लिए वह देश में चलने वाले Singing Reality Shows में जा सकता हैं।

Sursangram audition 2023

भारत में गायन और नृत्य दोनों ही कलाओ से संबंधित कई रियलिटी शो चलते है और हम सभी यह जानते हैं की इन रियलिटी शो में एक चले जाने से भी कलाकार दुनिया की नजरो में आ जाते हैं जिसके बाद उन्हें आगे और भी काफी काम मिलने लगता है और उनका टैलेंट लोगो तक पहुंचने लगता हैं। Sur Sangram (सुर संग्राम) भी एक गायन संबंधित रियलिटी शो ही हैं जिसे बार के सबसे बड़े गायन संबंधित रियलिटी शो के रूप में भी देखा जाता हैं। इस रियलिटी शो में हिंदी और भोजपुरी दोनों तरह के कलाकार जाते हैं। सुर संग्राम रिएलिटी शो का प्रसारण ‘महुआ’ चैनल पर होता हैं।

इसे भी पढ़े : भोजपुरी सिंगर कैसे बने

Sur Sangram सफलतापूर्वक अपने 3 सीजन पुरे कर चुका है और जल्द ही इसका चौथा सीजन भी आने वाला है जिसके लिए न केवल ऑडियंस बेसब्री से इंतजार कर रही है बल्कि इस सीजन में शामिल होने के लिए कलाकार भी काफी उत्साहित हैं। अगर आप भी अपनी गायन कला को दुनिया के सामने लाना चाहते हो तो इसके लिए Sur Sangram Season 4 एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है। सुर संग्राम सीजन 4 में शामिल होने के लिए आपको Sur Sangram Audition 2024 (सुर संग्राम ऑडिशन 2024) में भाग लेना होगा जो जल्द ही शुरू होने वाले हैं। इस ऑडिशन में चयनित होने के बाद ही आप सुर संग्राम रियलिटी शो के द्वारा टीवी पर आ सकोगे।

Sur Sangram Audition 2024 Dates – सुर संग्राम ऑडिशन 2024 दिनांक

यह बात हम सभी भली-भांति जानते हैं कि बिहार में रहने वाले उन सभी कलाकारों के लिए सुर संग्राम एक बेहतरीन विकल्प है जो अपने गायन कला को दुनिया के सामने लाना चाहते हैं और गायन कला के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं। सुर संग्राम के पिछले सीजनो के काफी सारे कैंडिडेट अपनी कला के दम पर बेहतरीन लोकप्रियता हासिल करने में सफल रहे हैं और साथ ही उन्हें रियलिटी शो में शामिल होने के बाद आगे बढ़ने के अवसर भी मिले हैं तो ऐसे में अगर आप भी ‘सुर संग्राम सीजन 4’ में शामिल होना चाहते हो तो आपको इस ‘भोजपुरी सिंगिंग ऑडिशन’ में भाग लेना होगा। सुर संग्राम सीजन 4 के ऑडिशन की दिनांकों की बात की जाये तो यह जल्द ही शुरू होने वाले हैं लेकिन अभी तक दिनांक को की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

SurSangram Audition 2024 Cities – किन शहरों में होंगे सुर संग्राम के ऑडिशन?

सुर संग्राम ना केवल बिहार का सबसे बड़ा गायन संबंधित रियलिटी शो है बल्कि इसे उत्तर प्रदेश और झारखंड में भी काफी ज्यादा पसंद किया जाता है और अगर आप उत्तर प्रदेश में झारखंड से हो तो भी आप सुर संग्राम में भाग लेकर अपनी कला दुनिया के सामने ला सकते हो और गायन कला के क्षेत्र में आगे बढ़ने के बेहतरीन अवसर प्राप्त कर सकते हो। सुर संग्राम के तीन सीजन पूरे हो चुके हैं और चौथे सीजन के लिए ऑडिशन जल्द ही शुरू होने वाले हैं जिनकी दिनांक तो अभी तक आधिकारिक तौर पर नहीं बताई गई है लेकिन Sur Sangram Audition 2024 Cities के बारे में आधिकारिक घोषणा की जा चुकी है। जिन शहरों में सुर संग्राम ऑडिशन होंगे, वह कुछ इस प्रकार हैं:

• धनबाद, झारखंड

• जमशेदपुर, झारखंड

• पटना, बिहार

• भागलपुर, बिहार

• मुजफ्फरपुर, बिहार

• गोरखपुर, उत्तर प्रदेश

• बलिया, उत्तर प्रदेश

• नोएडा, उत्तर प्रदेश

• वाराणसी, उत्तर प्रदेश

SurSangram Audition 2024 Eligibility – सुर संग्राम ऑडिशन 2024 के लिए पात्रता

अगर आप भोजपुरी गाना गाने में माहिर हो और आपको लगता है कि आपकी गायन कला दुनिया के सामने आनी चाहिए तो सुर संग्राम आपके लिए सबसे बेहतरीन प्लेटफार्म साबित हो सकता है अपनी कला दुनिया के सामने लाने के लिए। सुर संग्राम रियलिटी शो में शामिल होने के लिए आपको सुर संग्राम ऑडिशन 2024 में चयनित होना होगा और ऑडिशन में भाग लेने के लिए आपको इसके लिए रजिस्ट्रेशन करना होगा। अगर आप सुर संग्राम ऑडिशन 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन करने जा रहे हो तो आपको पता होना चाहिए कि इसके लिए कुछ पात्रताए निर्धारित है, जो कुछ इस प्रकार है:

Sursangram audition 20244

• ऑडिशन में भाग लेने के लिए आवेदक की उम्र कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 32 वर्ष होनी चाहिए।

• ऑडिशन में भाग लेने के लिए आवेदक का स्थाई भारतीय नागरिक होना आवश्यक है और उनके पास इसका प्रमाण भी होना चाहिए

• ऑडिशन में भाग लेने के लिए यह जरूरी है कि आवेदक के नाम पर किसी तरह की कोई क्रिमिनल हिस्ट्री ना हो।

• ऑडिशन में भाग लेने के लिए आवेदन भोजपुरी में गाना गाना आना चाहिए।

• ऑडिशन में भाग लेने के लिए आवेदक का शारीरिक और मानसिक तौर पर स्वस्थ होना आवश्यक है।

SurSangram Audition 2024 Documents – सुर संग्राम ऑडिशन 2024 के लिए आवश्यक दस्तावेज

बिना दस्तावेजों के वर्तमान समय में कोई भी व्यक्ति किसी भी चीज में आसानी से शामिल नहीं होता अर्थात दस्तावेज हर जगह जरूरी होते हैं। अगर आप सुर संग्राम के चौथे सीजन में जाना चाहते हो तो इसके लिए भी आपको जिस दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ेगी, जो कुछ इस प्रकार हैं:

• आधार कार्ड

• निवास प्रमाण पत्र

• जन्म प्रणाम पत्र

• पासपोर्ट साइज फोटो

• मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र

Sur Sangram Audition 2024 Registration – सुर संग्राम ऑडिशन 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करे?

सुर संग्राम बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक पसंद किए जाने वाले गायन कला संबंधित रिऐलिटी शोज में से एक है और अगर आप इस में भाग लेना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सुर संग्राम ऑडिशन 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन करना होगा। सुर संग्राम ऑडिशन 2024 में रजिस्ट्रेशन करना वाकई में काफी आसान है जिसके लिए आपको निम्न स्टेप्स फॉलो करने होंगे:

• सबसे पहले सुर संग्राम कि आधिकारिक वेबसाइट पर जाए।

• वेबसाइट पर जाने के बाद दिख रहे ऑडिशन के विकल्प पर क्लिक करे।

• इसके बाद आपके सामने एक फॉर्म आएगा, जिसमे मांगी गयी सभी जानकरी सटीक रूप से भरे।

• इसके बाद अगले पेज पर मांगे जा रहे सभी दस्तावेजों की स्कैन्ड कॉपी अपलोड करे।

• इसके बाद आपसे आपकी गायन कला की एक वीडियोमांगी जाएगी, अपनी सबसे बेहतरीन वीडियो तैयार करके उसे अपलोड करे।

• अगले पेज पर बताई जाने वाली टर्म्स एंड कंडीशंस को एग्री करे।

अंत में फॉर्म को सबमिट कर दे।

इस तरह से आप आसानी से घर बैठे हुए Sur Sangram Audition 2024 Registration के द्वारा सुर संग्राम सीजन 4 के लिए आवेदन कर सकते हो। आवेदन करने के बाद आपके आवेदन की जाँच की जाएगी और उसके बाद आपके द्वारा भेजी गयी वीडियो के द्वारा आपकी कला को परखा जायेगा और अगर आप यहाँ चयनित हो जाते हो तो आपको अगले ऑडिशन में बुलाया जाएगा जिसमे चयनित हो जाने के बाद आप सुर संग्राम के चौथे सीजन में शामिल हो जाओगे।

Sur Sangram Season 4 Audition Importance – सिर संग्राम ऑडिशन का महत्व

सुर संग्राम देश के सबसे बड़े रियलिटी शोज मे से एक हैं जिसे बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश की जनता के द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया जाता हैं। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के बारे में हम सभी को पता है जहा से कई बड़े बॉलीवुड के सितारे भी आये हैं और अगर आप इस इंडस्ट्री तक जाना चाहते हो तो उसके लिए भी सुर संग्राम एक बेहतरीन माध्यम साबित हो सकता है क्युकी पहले भी कई कलाकारों को सुर संग्राम से लोकोरिय होने के बाद भोजपुरी इंडस्ट्री में जाते हुए देखा गया हैं।

ऐसे में अगर आप चाहते हैं की आपकी गायन कला भी दुनिया के सामने आ सके तो इसके लिए सुर संग्राम में बेहतरीन विकल्प रहेगा। सुर संग्राम सीजन 4 में जाने के लिए आपको ऑडिशन देने होंगे। ऑडिशन जल्द ही शुरू होने वाले है और वर्तमान में उसके लिए रजिस्ट्रेशन हो रहे हैं। रजिस्ट्रेशन के बाद ही आप ऑडिशन में शामिल हो सकेंगे।

निष्कर्ष!

सुर संग्राम सीजन 4 के ऑडिशन जल्द ही शुरू होने वाले हैं जिसकी पूरी जानकारी हमने इस लेख में आसान भाषा में देने की कोशिश की है। सुर संग्राम सीजन 4 ऑडिशन 2024 रजिस्ट्रेशन प्रोसेस (Sur Sangram Audition 2024 Registration) से लेकर सुर संग्राम ऑडिशन 2024 के लिए आवश्यक दस्तावेज आदि की आवश्यक जानकारी हमने इस लेख में दी हैं। उम्मीद हैं की यह लेख आपके लिए फायदेमंद साबित हुआ होगा।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

9 thoughts on “SurSangram Audition 2024 : सुर संग्राम ऑडिशन 2024 रजिस्ट्रेशन कैसे करे – पूरी जानकारी आसान भाषा में”

Leave a Comment

Discover more from Audition and Reality Show Listing Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue Reading