Story Writer क्या होता है और Story Writer कैसे बने – पूरी जानकारी हिन्दी में

Story Writer कैसे बने: यह बात हम सभी भली-भांति जानते हैं कि Story Writer अर्थात एक कहानी लेखक बनना कोई छोटी बात नहीं होती। कोई भी व्यक्ति अगर एक बेहतरीन कहानी लेखक बन जाता हैं तो वह ना केवल अपने शब्दों को कहानी के माध्यम से लोगो के सामने ला सकता हैं बल्कि साथ में अपनी बेहतरीन कहानियो से नाम और शोहरत दोनों कमा सकता हैं। अगर आपको लगता हैं की आपके अंदर भी कहानी लेखन की कला हैं जिसका उपयोग करते हुए आप बेहतरीन कहानिया बना सकते हो तो यह लेख पूरा पढ़े क्युकी इस लेख में हम ‘Story Writer क्या होता है और Story Writer कैसे बने’ के विषय पर पूरी जानकारी आसान भाषा में देने वाले हैं।

Story Writer क्या होता हैं?

सबसे पहले अगर आप नहीं जानते की एक Story Writer अर्थात एक कहानीकार क्या होता हैं तो बता दे की एक Story Writer (कहानीकार) वह व्यक्ति होता हैं जो कहानियो की रचना करता हैं। कहानिया कई तरह की होती हैं, कुछ काल्पनिक तो कुछ असल ज़िंदगी पर बनाई हुई तो कुछ ऐसी जो किसी घटना या दृश्य का वर्णन करती हैं। Story Writer उस व्यक्ति को कहा जाता हैं जो कहानियो की रचना करता हैं। यह कहानिया काल्पनिक अर्थात दिमाग की रचना या फिर किसी घटना आदि पर आधारित हो सकती हैं। वर्तमान में फिल्म और  वाले कलाकारों को भी ‘Story Writer’ कहा जाता हैं।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

Story Writer कैसे बने?

Story Writer क्या होता है और क्या करता हैं इस बात की पर्याप्त जानकरी हम आपको दे चुके हैं। Story Writing का टैलेंट एक ऐसा टेलेंट हैं जो लोगो को मशहूर बनाने के साथ शोहरत कमाने में भी मदद कर सकता हैं, बशर्ते उनकी कला में इतना दम होना चाहिए। अगर आप किसी सफल स्टोरी राइटर का उदाहरण देखना चाहते हैं तो एक लोकप्रिय उदाहरण ‘जे के रोलिंग्स’ का हैं जो अपनी काल्पनिक कहानियो के दम पर दुनिया के सबसे लोकप्रिय लेखकों में से एक बन गई और साथ में उन्होंने अरबों भी कमाए।

अगर आपके अंदर लिखने की कला है और आपको लगता है कि आप अपनी बातों या फिर कल्पनाओं को कहानियों के जरिए सामने ला सकते हैं तो आप एक बेहतरीन Story Writer बन सकते हैं। अगर आप एक Story Writer बनना चाहते हैं और आपको नहीं पता कि ‘स्टोरी राइटर कैसे बने’ (Story Writer Kaise Bane) तो इसके लिए कुछ बेहतरीन तरिके इस प्रकार हैं:

1. अपनी कल्पना शक्ति को बढ़ाये :

वैसे तो कहानियां कई तरिके की होती हैं लेकिन किसी भी तरह की कहानियों की रचना के लिए लेखक का कल्पनावादी होना आवश्यक है। अगर आप अच्छी कल्पना नहीं कर पाओगे तो आप कभी भी एक बेहतरीन कहानी का निर्माण नहीं कर सकोगे। अगर आपके अंदर बेहतरीन कल्पना शक्ति होगी तो आप एक से बढ़कर एक कहानियां बनाओगे जो लोगों का दिल लुभा लेगी तो ऐसे में एक बेहतरीन कहानीकार बनने के लिए जरूरी है कि आप अपनी कल्पना शक्ति को बढ़ाएं।

इसके लिए आप अन्य लेखकों की कहानिया पढ़ सकते है और बेहतरीन फिल्मे देख सकते हैं। जी हाँ, ऐसी कई फिल्मे हैं जो कहानीकारों के द्वारा लिखी गई कहानियों पर बनाई गई है और आप उन फिल्मों को पढ़कर काफी कुछ सीख सकते हैं। कल्पना शक्ति को बढ़ाना कहानीयो की रचना के लिए अत्यंत जरूरी है तो ऐसे में आपको इस क्षेत्र में ध्यान देना होगा।

2. साहित्य पर ध्यान दे :

लगभग दुनिया की सभी भाषाओं में कहानियां बनाई जाती है फिर चाहे वह हिंदी और अंग्रेजी हो या फिर उर्दू हो और किसी भी भाषा का कहानीकार बनने के लिए जरूरी हैं की आप उसके साहित्य पर ध्यान दे। एक बेहतरीन कहानीकार बनने के लिए जरूरी है कि आप साहित्य की सटीक जानकारी रखें और आपके पास शब्दों का भंडार हो जिससे की आप अपनी कहानी को सटीक रूप से एक प्रभाव के साथ लोगो के सामने प्रस्तुत कर सको।

आप जिस भी भाषा के कहानीकार बनना चाहते हो आपको उस भाषा के साहित्य का अच्छा ज्ञान होना चाहिए। साहित्य का अच्छा ज्ञान होने से आपको बेहतरीन कहानियों की रचना में मदद मिलेगी और आप जैसे कहानियों की रचना कर पाएंगे जो लोगों को पसंद आए।

3. कुछ ऐसा लिखे जिसमे लोगो की रुचि बने :

कहानियों की सफलता के पीछे का इकलौता राज उनका कुछ इस तरह से लिखा हुआ होना होता हैं जिससे कि लोगो की उसके रुचि बनती हैं। अगर आप एक सफल कहानीकार बनना चाहते है और चाहते हैं कि आपकी कहानिया लोगो को बेहद पसंद आये और आप उससे नाम और शोहरत दोनो कमाये तो यह जरूरी हैं कि आप ऐसी कहानियों का निर्माण करे जिसमे लोगो की रुचि हो।

अगर आप ऐसी कहानियां नहीं बना पाएंगे जिसमे लोग रुचि ले तो आप एक सफल कहानीकार नही बन पाएंगे। ऐसे में जरूरी हैं कि अपनी कहानियों की रचना कुछ इस तरह से करे कि वह पाठकों के लिए रुचिकर हो जाये।

4. सफल कहानीकारों का अनुसरण करें और उनकी कहानिया पढ़े :

किसी भी क्षेत्र में सफल होने के लिए जरूरी हैं कि उस क्षेत्र के सफल लोगो के बारे में जाना जाए और उनका अनुसरण किया जाए। आप जिस भी भाषा और साहित्य से सम्बंधित कहानीकार बनना चाहते हैं उसमें पहले से ही सफल हो चूके कहानीकारों के जीवन के बारे में पढ़े और उनका अनुसरण करें।

आपको उनकी सभी कहानिया पढ़नी होगी और ना केवल पढ़नी होगी बल्कि उन कहानियों को सटीक रूप से समझना होगा। जब आप सफल कहानीकारों का अनुसरण करोगे और उनकी कहानियों को पढ़ोगे तो आपके अनुभव में विकास होगा जो आपको एक सफ़ल कहानीकार बनने में काफी मदद करेगा।

Also Read – Anushka Sen Net Worth 2024, अनुष्का कैसे बानी टीवी दुनिया की बड़ी नाम

5. कहानिया लिखना शुरू करे और लोगो को अपनी कहानिया पढ़ाये :

अगर आप एक सफल कहानीकार बनना चाहते हो तो आपको निम्न स्तर से शुरुआत करनी हैं। आपको बिना देरी किये अपनी कल्पना को पन्नो पर उतरना शुरू कर देना है अर्थात कहानियों की रचना की शुरुआत करनी हैं। कोशिश करे कि आपके द्वारा लिखी कहानिया थोड़ी गहरी हो और कुछ तात्पर्य रखती हो।

इन कहानियो में आपको जरूरत के अनुसार सुधार करना है और जब आपको लगे की आपकी कहानी पूरी है तो आपको उन्हें लोगो को पढ़ाना भी हैं। कहानिया ऐसे लोगो को पढ़ाए जो आपको ईमानदारी से बता सके कि कहानियों में क्या कमी है और किस जगह सुधार की गुंजाइश हैं।

Story Writer बनने के लिए बेहतरीन Course

अगर आप तय कर चुके हो की आपको Story Writing के क्षेत्र में ही करियर बनाना है और आप चाहते हो कि आप इसमी Professionalism हासिल करो तो इसके लिए आप इससे जुड़ा हुआ कोर्स कर सकते हो। अगर आपको आईडिया नहीं हैं कि Story Writing के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए आपको कौन सा कोर्स करना चाहिए तो जानकारी के लिए बता दे की Story Writing का क्षेत्र साहित्य में आता हैं।

What is Story writing Skill and how to be story writer

ऐसे में आप जिस भी भाषा मे Story Writing करना चाहते हो आप उसके Literature Course को ग्रहण कर सकते हो। 12वी कक्षा बाद करने के बाद बैचलर ऑफ आर्ट्स जैसे कोर्स में लिटरेचर का विकल्प मिलता है और साथ ही जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन से जुड़े हुए कोर्स भी आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। सामान्यतः किसी भी कॉलेज या यूनिवर्सिटी में यह कोर्स मिल जाते हैं।

Story Writer की Salary क्या होती हैं?

अगर आप यह तय कर चुके हैं कि आपको एक कहानी कार्य बनना है और आप जानना चाहते हैं कि एक स्टोरी राइटर की सैलरी क्या होती है तो बता दे की स्टोरी राइटर की सैलरी भारत में शुरुआत में 3 लाख से 5 लाख सालाना के करीब हो सकती है और अगर एक अनुभवी स्टोरी राइटर हो तो उसे कम्पनिया 5 से 8 लाख सालाना या फिर इससे भी ज्यादा दे सकती हैं।

लेकिन बता दे कि अगर आप एक अच्छे Story Writer बन जाते हो और आपके कहानियां लोगों को पसंद आती है तो आप एक स्वतंत्र कहानीकार के तौर पर काम कर सकते हो और अपनी कहानियों को बेच कर हर महीने लाखों कमा सकते हो। इसके लिए आप किताबो की रचना कर सकते ही या फिर अपने Blogs आदि का निर्माण कर सकते हो।

निष्कर्ष!

Story Writer! यह शब्द ही ऐसा हैं जो लोगो के दिमाग मे रुचि ले आता हैं। कहानियां पढ़ना हर किसी को पसंद होता है लेकिन हर कोई केवल बेहतरीन कहानियां ही पढ़ना पसंद करता है तो ऐसे में अगर आप एक Story Writer बनना चाहते हैं तो आपको बेहतरीन कहानियों की रचना करनी होगी। काफी सारे लोग नहीं जानते कि ‘स्टोरी राइटर कैसे बने’ (Story Writer Kaise Bane) और यह कारण हैं कि हमने यह लेख तैयार किया है जिसमें ‘How to Be A Story Writer in Hindi’ के विषय पर पूरी जानकारी आसान भाषा में देने की कोशिश की गई है।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

Leave a Comment

Discover more from Audition and Reality Show Listing Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue Reading